दिवाली के पहले ही भारत सरकार के द्वारा PM Kisan Yojana के तहत 8 करोड़ किसानो को 2000 रुपयोंकी 12 वि किस्त जमा की गयी है | इसी बिच काफी सारे किसानो की 12 वि क़िस्त रद भी कर दी है और काफी किसानो को कुछ अन्य कारणों की वजह से PM Kisan Yojana 12 Kist बेंक में जमा नहीं हो पाई है | इस आर्टिकल के माध्यम से PM Kisan Yojana 12 Kist जमा न होने के कारण और उनके उपाय की जानकारी देंगे | यदि आपकी भी PM Kisan Yojana 12 Kist आपके बेंक खाते में जमा नहीं हुई है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी ने 01 दिशम्बर 2018 से भारत के किसानो की आर्थिक स्थिति में बदलाव लाने और कृषि के लिए जरुरी साधन सामग्री एवं उनके परिवारों को उपयोगी बनने के लिए Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana की शुरूआत की थी | इस योजनाको PM Kisan Yojana के नाम से भी जाना जाता है | इस योजना के तहत भारत सरकार द्वारा भारत के प्रत्येक इस योजना में लाभ लेने योग्य किसानो के बेंक खाते में प्रतिवर्ष 6000 रु/- की सहाय किसानो के बेंक खाते में जमा किये जायेंगे | यह सहाय की राशी 3 किस्तों में दी जाएगी, प्रति क़िस्त में 2000 की सहाय की राशी बेंक खाते में जमा की जाएगी | PM Kisan Yojana की ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे |
क्यों नहीं आई 12 वि क़िस्त?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हाल ही में दिवाली की बोनस के रूप में भारत के किसानो को 16,000 करोड़ से ज्यादा रुपयों का भुगतान किया है | यह राशी किसानो के खाते में ३० ओक्टोबर के पहले पहले PM Kisan Yojana के सभी किसानो के बेंक खाते में जमा की जाएगी | लेकिन अभी तक काफी सारे किसानो के बेंक खाते में 2000 की 12 वि क़िस्त जमा नहीं हो पाई है |
किसानो के बेंक खाते में 12 वि क़िस्त न जमा कोने के मुख्य 5 कारण है |
- eKYC Not Done |
- आधार कार्ड में बदलाव करना |
- Land Seeding ना होना |
- Aadhar Card बेंक से Mapping न होना |
- PM Kisan Yojana के नियमो का उल्लंघन करना |
उपरोक्त कारणों के कारण किसानो के बेंक खाते में PM Kisan Yojana की 12 वि kist जमा नहीं हुयी है | हमारे द्वारा उपरोक्त सभी 5 कारणों के उपाय भी निचे दिए गए है जिसकी मदद से आप कोई भी किसान अपनी समस्या का समाधान करके 12 वि क़िस्त अपने खाते में ले सकता है |
eKYC न होना
सभी PM Kisan Yojana के किसान लाभार्थियो को अपना आधार पीएम किसान योजना के साथ लिंक करना जरुरी है | पी एम् किसान योजना के साथ अपना आधार लिंक करने को KYC कहते है | इसके लिए सरकार ने सभी लाभार्थियो को सूचित कर दिया था और ये भी कहा था की यदि किसी लाभार्थी ने KYC नहीं करवाया है तो अगली क़िस्त उनके बेंक खाते में जमा नहीं होगी | और इसी कारण की वजह से 55 लाख किसानो को eKYC न होने की वजह से 12 वि क़िस्त जमा नहीं हुयी है | यदि आपको भी Beneficiary Status में Ekyc Status “No” है तो आपकी भी 12 वि क़िस्त आपके बेंक खाते में जमा नहीं हुयी होगी |
Ekyc है या नहीं कैसे जाने ?
यदि किसी pm kisan yojana के लाभार्थी के द्वारा Ekyc नहीं की है तो उसकी अगली क़िस्त जमा नहीं हो पायेगी | यदि आप भी जानना चाहते है की आपकी Ekyc है या नहीं है तो निचे दिए गए स्टेप फोलो करके PM Kisan Ekyc Status जान सकते हो |
- pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाए |
- “Farmer Corner” में “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करे |
- आवेदन करते समय जो मोबाईल नंबर दिया था वो ही “Mobile Number” दर्ज करे और केप्चा कोड फिल करके “Get Data” बटन पर क्लिक करे |
- नए पेज में “Beneficiary Status” खुल जायेगा और कितनि क़िस्त जमा हुयी है वो जानकारी भी देखने को मिलेगी |
- “Beneficiary Status” में “eKYC Done” का विकल्प होगा और उसमे “Yes” or “No” का विकल्प होगा |
- यदि “eKYC Done” में “Yes” है तो आपकी ekyc हो गयी है और यदि “No” है तो ekyc बाकि है |
PM Kisan Yojana Ekyc कैसे करे?
- pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाए |
- “Farmer Corner” में “E-Kyc” विकल्प पर क्लिक करे |
- “Aadhaar No.” दर्ज करे |
- Get OTP बटन पर क्लिक करे |
- आधार नंबर के साथ लिंक मोबाईल नंबर में OTP गया होगा वो दर्ज करे और Submite बटन पर क्लिक करे |
- PM Kisan Yojana Ekyc की प्रक्रिया पूर्ण हुयी |
आधार कार्ड में बदलाव करना
यदि किसी pm kisan yojana के लाभार्थी ने pm kisan 2000 क़िस्त में आवेदन करने के बाद अपने आधार कार्ड में कोई सुधार या अपडेशन किया है तो अगली क़िस्त जमा नहीं हो पायेगी | क्युकी आधार ओथान्तिकेशन फ़ैल स्टेटस बताएगा | यदि किसी आवेदक ने आवेदन करने के बाद आधार कार्ड में कोई सुधार या बदलाव किया है तो सुधार किये गए आधार कार्ड को pm किसान पोर्टल पर अपडेट कर ले |
Land Seeding न होना
यदि किसी आवेदक ने pm किसान योजना के तहत सहाय लेने हेतु आवेदन किया है परन्तु उसका नाम किसान पोथी में या 7/12 के उतारे में नहीं है तो Land Seeding का प्रोब्लम आ सकता है | यदि किसी को Land Seeding का प्रोब्लम बता रहा है तो 7/12 के उतारे में और किसान पोथी में अपना नाम दर्ज करवाए |
Aadhar Card बेंक से Mapping न होना
यदि किसी आवेदक को pm kisan yojana की 12 वि क़िस्त जमा नहीं हुयी है तो उपरोक्त कारणों पैकी एक कारण ये भी हो सकता है की आवेदक का आधार कार्ड बेंक खाते से लिंक नहीं है | इसका सिर्फ एक ही समाधान हो सकता है की अपना आधार नंबर बेंक खाते से लिंक करवाए |
PM Kisan Yojana के नियमो का उल्लंघन करना
यदि कोई आवेदक ने PM kisan yojana का उल्लंघन करके आवेदन किया है तो भी उनकी क़िस्त जमा नहीं होगी बल्कि जितनी किस्ते मिली है वो भी वापस करनी होगी |